आगरालीक्स…देखें वीडियो. आगरा में बूंदाबांदी शुरू..तेज हवाओं के साथ बारिश के बन रहे आसार. आज दोपहर में 39 डिग्री तापमान की पड़ी तेज गर्मी
आगरा में आज दोपहर को पड़ी गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए. सुबह से निकली चमकीली धूप दिन में इतनी तेज थी कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा.शाम होने के बाद मौसम में बदलाव आया.कई जगहों पर बूंदाबांदी शुरू हो गई. मौसम विभाग ने आसार जताए हैं कि आगरा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. सोमवार को आगरा में तेज बारिश की संभावना है. इसके कारण तापमान में कमी भी आएगी.