आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल 70% हुआ महंगा. इंडस्ट्रीज को हो रहा नुकसान. सरकार से की ये मांग
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक भगत हलवाई नेहरू नगर एमजी रोड पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की विस्तार एवं भविष्य की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने की, इस दौरान कार्यकारी सदस्यों ने उद्योग की वर्तमान स्थिति, ईरान इजरायल युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों अपने विचार रखे।संस्था की उपाध्यक्ष आशीष गर्ग ने कहां की पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाले सभी पैकिंग मैटेरियल जैसे कि पीवीसी दाना महंगा होने के कारण सभी पैकिंग मैटेरियल लगभग 70% महंगा हो गया है इसके कारण लागत मूल्य काफी बढ़ गई है लेकिन ऐसी स्थिति में विक्रय मूल्य नहीं बढ़ा सकते तो इंडस्ट्रीज को विशेष नुकसान हो रहा है सरकार को राहत पैकेज की घोषणा करनी होगी बैठक संगठन सचिव विकास चतुर्वेदी ने कहा की प्रदेश व केंद्र सरकार को विशेष रूप से खाद्य उद्योग के विस्तार, नए निवेश को बढ़ावा देने, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की विशेष योजना बनानी होगी
संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने आगामी आयोजन Food Expo & Concave 2026 के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है संभवतः आयोजन जून माह में राष्ट्रीय स्तर का आयोजित होगा उन्होंने कहा कि पूर्व में भी एसोसिएशन द्वारा फूड फेयर और एक्सपो जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है, एग्जिबिशन और कॉन्फ्रेंस में इस बार विशेष रूप से कोल्ड चेन और फूड पैकेजिंग मशीनरी को भी जोड़ा जा रहा है आयोजन से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद थे संगठन के महासचिव अनुज सिंघल ,कृष्ण कुमार गोयल नितिन गोयल, आशीष गर्ग, सिद्धार्थ अग्रवाल विकास चतुर्वेदी, शैलेश अग्रवाल ,अभिषेक चौरसिया अशोक लालवानी सीए आरके जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे बैठक का संचालन संगठन के मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल रावी द्वारा किया गया संगठन के समन्वयक अपराक शर्मा और दिलीप कुमार द्वारा पूरे वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया