आगरालीक्स…आगरा में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका. तेज बारिश हो सकती है. मौसम ठंडा हुआ लेकिन किसानों में छाई चिंता..
आगरा में मौसम पिछले कई दिनों से ठंडा बना हुआ है. अप्रैल माह का पहला सप्ताह बीत चुका है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. आज भी सुबह से मौसम में यही बदलाव रहा. दिन में धूप निकली लेकिन दोपहर दो बजे के बाद अचानक काले बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लग गया और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. तेज हवाओं के कारण कई जगह होर्डिंग और पेड़ गिरे हैं तो वहीं एमडी जैन इंटर कॉलेज के गेट का ढांचा एक आटो पर गिर गया. इसके अलावा पचकुइयां पर नगर निगम का यूनिपोल भी धराशायी हो गया. गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं. 8 अप्रैल को तेज बारिश के आसार हैं. तापमान कम हुआ है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तामान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/04/26) 33.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/04/26) 20.6
Departure from Normal(oC) -0.5