आगरालीक्स…अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से हो रहे शुरू. पहले आओ पहले पाओं के आधार पर होंगे रजिस्ट्रेशन. जानें पूरी प्रक्रिया
अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने इसकी सूचना जारी कर दी है. पंजीकरण देशभर के निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से होगा. यात्रा परमिट पहले आओ—पहले पाओं के आधार पर होगा. श्राइन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि जल्द यात्रता की तारीख भी घोषित की जाएगी. देशभर की 554 बैंक शाखाओं में इसका रजिस्ट्रेशन होगा.इनको नहींं होगा पंजीकरण
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का पंजीकरण नहीं होगा. इसी तरह छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. पंजीकरण के दौरान बैंक शाखा को प्रतिदिन, प्रति मार्ग एक निश्चित कोटा आवंटित किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष यात्रा परमिट आधार आधारित बायोमीट्रिक ई—केवाईसी प्रमाणीकरण के बाद सिस्टम से एनआईसी पोर्टल पर जारी किया जाएगा. यदि प्रमाणीकरण में तकनीकी खराबी आती है तो बैंक शाखा मैनुअल फोटो और डेटा प्रविष्टि के माध्यम से पंजीकरण कर सकेगी.
रजिस्ट्रेशन के लिए वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जमा करना होगा. यह आठ अप्रैल या उसके बाद अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल संस्थान की ओर से जारी किया जाएगा. पंजीकरण शुल्क प्रति यात्रा परमिट 150 रुपये निर्धाथ्रत किया गया है.
बैंक शाखओं में पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान हेल्प् डेस्क स्थापित किए जाएंगे. शाखाओं के कर्मचारियों को यात्रियों के अग्रिम पंजीकरण के हर पहलू में प्रशिक्षित किया जाएगा.
यात्रा के दौरान सही मोबाइल और आधार नंबर का उपयेाग करें. सभी दस्तावेज समय पर जमा कराएं.