आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष बने तो महासचिव और उपाध्यक्ष के पद पर इनको मिली जिम्मेदारी. जानिए पूरी नई कार्यकारिणी
समाज़वादी छात्र सभा महानगर आगरा की नई कार्यकारिणी की शनिवार को घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही आगरा के छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा, जोश और उम्मीद का संचार हुआ है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा छात्रों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एकमत से संकल्प लिया है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की अनियमितता, फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में देरी, हॉस्टल की कमी और युवाओं के बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष करेंगे तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समाजवादी विचारधारा पर चलते हुए यह कार्यकारिणी आगरा महानगर के हर कॉलेज, विश्वविद्यालय और स्कूल के छात्र-छात्राओं को एक मंच प्रदान करेगी, ताकि वे अपनी आवाज़ बुलंद कर सकें।
नई कार्यकारिणी
अमित प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष
महासचिव होमेश कसाना, रघुवीर बाल्मीकि
महानगर उपाध्यक्ष कु० वैष्णवी यादव, समीर वाल्मीकि, अमन पिप्पल, नवाज खाँ, दीपेन्द्र धाकरे, सलमान अब्बास
सोनू बघेल महानगर कोषाध्यक्ष
विजय कुमार मीडिया प्रभारी
विशाल कुलश्रेष्ठ सोशल मीडिया प्रभारी
सचिव -सोनू सिसौदिया, शुभम बाल्मीकि, राशीद खान, पवन सिंह, निशान्त कुमार, मो० नाजिम अब्बास, अनस उद्दीन, अमन जाटव, अमित शाक्या, क्रिश प्रजापति, गणेश यादव, अरूण गोस्वामी, करन प्रजापति, अनीश कुशवाह, आदित्य यादव
प्रियांक पाण्डेय
(अध्यक्ष) उत्तर विधानसभा
अमन जाटव
(अध्यक्ष) छावनी विधानसभा
ओवैश खान
(अध्यक्ष) दक्षिण विधानसभा
शरद यादव
(अध्यक्ष) शहरी एत्मादपुर