आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटी. यात्रियों में मची चीख पुकार. 25 से अधिक यात्री घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात को मथुरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है. नौहझील थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 76 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बस मौके पर पहुंच गया. घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है.बताया जाता है कि यह बस नोएडा से बिहार जा रही थी. बताया जाता है कि बस में 100 के करीब यात्री सवार थे. अचानक बस डिस्बैलेंस होकर लट गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से बचाव कार्य में तेजी आई. घायल यात्रियों का सीएचसी नौहझील में इलाज चल रहा है.