Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Routes will be diverted in Agra from April 15 to 17 to mark Dr. Bhimrao Ambedkar’s birth anniversary…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Routes will be diverted in Agra from April 15 to 17 to mark Dr. Bhimrao Ambedkar’s birth anniversary…#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर 15 से 17 अप्रैल रहेगा रूट डायवर्ट. प्रतिबंधित रहेगा यह रास्ता..

आगरा में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आगरा महानगर में राजकीय इण्टर कॉलेज ग्राउन्ड पर "भीमनगरी महोत्सव" के दृष्टिगत 15 से 17 अप्रैल तक हर दिन दोपहर दो बजे से रात्रि में कार्यक्रम समाप्ति तक आम जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत निम्नवत यातायात व्यवस्था की गयी है:-

आन्तरिक डायवर्जन प्लानः-
1.राजकीय इण्टर कॉलेज क्रीडा स्थल स्थित भीमनगरी की तरफ पचकुंइया चौराहा एवं एसीपी लोहामण्डी गोल चक्कर (कोठी मीना बाजार गोल चक्कर) से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन (कार, ऑटो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल आदि) सायं 14.00 बजे से मेला समाप्ति तक प्रतिबन्धित रहेगा।
2.बोदला या मारूती स्टेट से पचकुँइया की तरफ जाने वाले वाहन जगदीशपुरा एवं लोहामण्डी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3.एम0जी0 रोड से आने वाले वाहन जिन्हें बोदला या लोहामण्डी जाना है वे वाहन सेण्ट जोन्स चौराहा एवं हरीपर्वत चौराहा से मदिया कटरा, लोहामण्डी / जगदीशपुरा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
4.पचकुँइया चौराहा से भोगीपुरा, पृथ्वीनाथ फाटक, रूई की मण्डी, मारूती स्टेट की तरफ जाने वाले वाहन तहसील चौराहा या सोरो कटरा शाहगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
5.पचकुँइया चौराहा से एसीपी लोहामण्डी गोल चक्कर, मारूती स्टेट, बोदला होकर अपने गंतव्य को जाने वाले वाहन तहसील चौराहा से रूई की मण्डी, भोगीपुरा चौराहा एवं पचकुंइया से सोरो कटरा, स्पीड कलर लैब शाहगंज से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

बाह्य डायवर्जन प्लानः-
1.जयपुर / भरतपुर / फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहन वायु विहार से अमरपुरा, अवधपुरी, बोदला - बिचपुरी मार्ग होकर बोदला से सिकन्दरा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
2.एम0जी0 रोड से जयपुर / भरतपुर / फतेहपुर सीकरी जाने वाले वाहन भगवान टॉकीज चौराहे से सिकन्दरा, बोदला- बिचपुरी रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
3.सिकन्दरा चौराहा से जयपुर / भरतपुर / फतेहपुर सीकरी जाने वाले वाहन बोदला-बिचपुरी एवं दक्षिणी बाईपास, रेपुरा जाट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।

पार्किंग व्यवस्था भीम नगरी:-

  1. वीवीआईपी / वीआईपी वाहन डीआईओएस पार्किंग में पार्क किये जायेंगे ।
    2.एमजी रोड एवं पचकुंइया चौराहा एवं रूई की मण्डी की तरफ से आने वाले वाहनों को बीएसए भवन पार्किंग, पुलिस चिकित्सालय पार्किंग, ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग एवं विशेष परिस्थितियों में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में पार्क किये जायेंगे।
    3.बोदला चौराहा, मारूती स्टेट चौराहा, पृथ्वीनाथ फाटक, रामनगर की पुलिया की तरफ से आने वाले वाहन कोठी मीना बाजार एवं जूता प्रदर्शनी भवन पार्किंग में पार्क किये जायेंगे ।

ग्वालियर रोड, नगला पदमा पर भी रूट डायवर्ट
भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नगला पदमा ग्वालियर रोड़ आगरा पर 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक प्रत्येक दिवस दोपहर 14:00 बजे से रात्रि में महोत्सव की समाप्ति तक आम जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत निम्नवत यातायात व्यवस्था की गयी है:-
नगला पदमा ग्वालियर रोड पर डॉ० भीमराव अम्बेडकर महोत्सव के दृष्टिगत आगरा-ग्वालियर रोड पर रोहता चौराहा से एवं नैनाना जाट तिराहा से नगला पदमा की ओर भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे से 16 अप्रैल की रात तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
यातायात व्यवस्था:-
1- धौलपुर / ग्वालियर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जिन्हें फिरोजाबाद, अलीगढ़ की ओर जाना है, वह वाहन रोहता नहर चौराहा से देवरी पुलिया होकर तोरा चौकी से अथवा जवाहर पुल से रमाडा से इनर रिंग रोड होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
2- धौलपुर / ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मथुरा की तरफ जाना है, वह समस्त वाहन ग्राम बाद स्थित दक्षिणी बाईपास रोड़ होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
3- क्लब चौराहा से ग्वालियर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्लब चौराहा से मॉल रोड होकर तोरा चौकी से देवरी पुलिया, रोहता होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
4- फिरोजाबाद, अलीगढ़ से ग्वालियर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर से इनररिंग रोड होकर रमाड़ा कट, तोरा चौकी, देवरी पुलिया, रोहता नहर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

टॉप न्यूज़

Agr Live News: Children watch mobile phones all day and play games on them, then only their parents are to blame for this…#agranews

आगरालीक्स…बच्चे सारा दिन मोबाइल देखते हैं, उनमें गेम खेलते हैं तो इसके...

error: Content is protected !!