यूपीलीक्स…लखनऊ में भीषण अग्निकांड. 200 झोपड़ियां जलकर राख हुईं. इनमें रखे रेफ्रिजरेटर और सिलेंडरों में धमाके. अफरातफरी. रो—रोकर अपनों को तलाश रहे लोग…
यूपी की राजधानी लखनऊ में भीषण अग्निकांड हुआ है. विकास नगर सेक्टर 14 में दो सौ झोपड़ियां भीषण आग लगने से राख हो गई हैं. इनमें लगी आग की लपटें दूर—दूर तक दिखाई दे रही हैं. झोपड़ियों के अंदर रखे सिलेंडर और रेफ्रिजरेटर तेज धमाकों के साथ फटे हैं जिससे यहां हड़कंप और अफरातफरी मच गई है. दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दूर—दूर तक धुएं का गुबार और ऊंची आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. राहत बचाव कार्य जारी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. इन झोपड़ियों में रहने वाले लोग रोते हुए अपनों की तलाश में जुटे हैं.