Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: International Stadium to be Built in Agra. Deputy CM Orders Administration: Identify Land and Prepare Proposal…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: International Stadium to be Built in Agra. Deputy CM Orders Administration: Identify Land and Prepare Proposal…#agranews

349

आगरालीक्स…आगरा में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम. डिप्टी सीएम के आदेश—जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करे प्रशासन. मिशनरी स्कूलों, एमजी रोड पर बनी मजार, यमुना नदी, पानी कनेक्शन को लेकर भी दिए ये सख्त निर्देश

आगरा आए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में इंटरनेशनल स्टेडियम स्थापित करने के निर्देश जारी किए. उन्होंने आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आगरा में इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए प्रशासन जमीन चिन्हित करे और इसका प्रस्ताव तैयार करे. आगरा में लंबे समय से इंटरनेशनल स्टेडियम की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है लेकिन आज डिप्टी सीएम ने इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए प्रशासन को कहा है. ऐसे में इंटरनेशनल स्टेडियम बनने की उम्मीद जगी है.

यमुना नदी में सिल्ट सफाई तथा घाटों की होगी मरम्मत
बैठक में डिप्टी सीएम ने यमुना नदी में सिल्ट सफाई तथा घाटों की मरम्मत हेतु निर्देश दिए, यमुना नदी की सिल्ट सफाई हेतु कार्य योजना की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि एमएमसीजी के अंतर्गत सिल्ट सफाई कार्य किया जाता है, उप मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए.

ये दिए निर्देश
जनपद के सभी आंबेडकर पार्क/आंबेडकर स्थल के सौंदर्यीकरण, मरम्मत करने तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ बीआर आंबेडकर जी की स्थापित सभी प्रतिमाओं पर छत्र स्थापना हेतु कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए. आरटीई के अंतर्गत गरीब बच्चों के शत प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित किए जाएं, स्कूलों में स्कूल बैग तथा पाठ्य पुस्तकों की खरीद में अभिभावकों को आ रही समस्याओं पर प्रभावी समाधान करने तथा ऐसे स्कूलों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने. मिशनरी स्कूलों में भी मानक अनुरूप प्रति कक्षा 40 बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. उप मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव तथा हल्के के उप निरीक्षक तथा सिपाही जो 02 वर्ष से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं उनकी तहसील,ब्लॉक तथा हल्का बदलने को संबंधित को निर्देशित किया.

हर कॉलोनी में हो जलापूर्ति, हर घर में हो कनेक्शन
बैठक में ऐसी कॉलोनी जिनके पास की कॉलोनी में जल निगम की पाइप लाइन से आपूर्ति है या पाइप लाइन डाली गई है लेकिन कनेक्शन नहीं दिए हैं या अन्य किसी कारण से जलापूर्ति नहीं हो रही का सर्वे कर कार्य योजना बनाकर सभी कॉलोनी में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

एमजी रोड पर बनी मजार का मुद्दा भी उठा
बैठक में एमजी रोड आगरा कॉलेज के पास बनी मजार से अब तक हुई दुघर्टना में 04 लोगों की मृत्यु के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने की शिकायत पर संबंधित से जवाब तलब किया गया. जिसमें बताया गया कि नगर निगम द्वारा उक्त हेतु जमीन आवंटित करने की कार्यवाही की जा रही है.उपमुख्यमंत्री ने लोक कल्याण तथा दुर्घटना को देखते हुए सड़क के बीच में आई मजार को शीघ्र हटाए जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए. बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि इंद्रापुरम व नगला मेवाती में भी अवैध धार्मिक अतिक्रमण आदि पर भी उचित कार्यवाही नहीं हुई है. उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अवैध अतिक्रमण को प्रोत्साहित किया गया संबंधित शिकायत पर कार्यवाही कर आगामी बैठक में अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं.

गोबर गैस प्लांट की स्थापना की कार्ययोजना बनाने के निदे्रश
बैठक में गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा में सीवीओ से जवाब तलब किया गया, जनपद में छुट्टा घूम रहे निराश्रित गौ वंश की सही संख्या न बता पाने तथा तैयारी के साथ बैठक में आने पर सीवीओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए. सभी गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाने, गौ आश्रय स्थलों को शतप्रतिशत सीसीटीवी व विद्युत संयोजन से जोड़ने, नवीन आश्रय स्थलों का प्रस्ताव देने, गोबर गैस प्लांट की स्थापना की कार्य योजना बनाने,तथा छुट्टा घूम रहे गौवंश को गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित करने के निर्देश दिए.

1500 रुपये दी जाएगी पेंशन राशि
जनपद में पेंशन योजना की समीक्षा की गई, उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब 1 अप्रैल से सरकार द्वारा 1500 रुपए की राशि दी जाएगी, उन्होंने जनपद में विभिन्न योजनाओं में दी जा रही पेंशन की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि लगभग 81 हजार,वृद्धावस्था पेंशन,19 हजार दिव्यांग पेंशन,77 हजार विधवा पेंशन प्रदान की जा रही है, उपमुख्यमंत्री ने सभी विधवा व दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले आवासहीन पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना में लाभान्वित करने के निर्देश दिए.

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मा. केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, विधायकगण डॉ.जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता सहित पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

error: Content is protected !!