आगरालीक्स…आगरा में विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से. 33 कॉलेज किए गए डिबार. इनमें आगरा के 14
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाएं कल से शुरू होने जा रही हैं और उससे पहले परीक्षा नियंत्रक द्वारा 33 कॉलेज एक साल के लिए डिबार घोषित कर दिए गए हैं. विवि की दिसंबर 2025 में हुई स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 33 कॉलेजों में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई थी. अब इन कॉलेजों को सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए डिबार किया गया है.परीक्षा नियंत्रक के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत संचालित बीए/बीएससी /बीकाम /एमए /एमएससी/एमकाम दिसम्बर 2025 की परीक्षाओं में सामूहिक नकल और अनियमितता पाए जाने पर परीक्षा समिति की उपसमिति ने आगरा में 14,फिरोजाबाद में 07,मथुरा में 06, मैनपुरी में 06 महाविद्यालयों को परीक्षा सम्बंधी कार्यों से एक वर्ष के लिए डिबार घोषित किया गया है. साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ की नीति के तहत प्रश्नगत महाविद्यालयों की छात्राओं को स्वकेन्द्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
कल से परीक्षाएंविवि की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक स्तर पर एमए, एमएससी और एमकॉम के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कल यानी 16 अप्रैल से शुरू हो रह है.