आगरालीक्स…आगरा की स्तुति ने किया सीबीएसई 10वीं में टॉप. 99 प्रतिशत अंक मिले. जानिए स्तुति के बारे में
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार शाम को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया. आगरा में एयरफोर्स स्कूल की छात्रा स्तुति प्रभा ने जिला टॉप किया है. स्तुति को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं. वहीं रिजल्ट जारी होते ही पास हुए छात्रों में खुशी की लहर छा गई. शाम होने के बाद हर कोई अपना रिजल्ट देखने के लिए जुट गया. स्कूलों की ओर से भी स्कूल टॉप करने वाले बच्चों की सूची जारी की जा रही है. सेल्फ स्टडी को बताया सफलता का श्रेयमूल रूप से मधुबनी की रहने वाली स्तुति प्रभा के पिता जयंत कुमार एयरफोर्स में वारंट अफसर के पद पर आगरा में तैनात हैं. पिता का आगरा ट्रांसफर होने के बाद स्तुति पिछले तीन साल से ही आगरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी. स्तुति ने इस सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी को बताया. उन्होंने कहा कि 9वीं कक्षा से ही तैयारी शुरू कर दी थी. पिता जयंत कुमार उनकी पढ़ाई में मदद करते थे. स्तुति ने बताया कि उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली बल्कि खुद से ही पढ़ाई पर फोकस किया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल् है.