यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटे. दहल उठे लोग. सैकड़ों परिवारों का आशियाना उजड़ा
यूपी के गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड हुआ है. इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में झुग्गियों में आग लगी है. यहां 500 से ज्यादा झुग्गियों को आग ने अपनी चपेट में लिया है. आग लगने के बाद इनमें रखे गैस सिलेंडर तेज धमाकों की आवाज के साथ फटे हैं जिनकी आवाज सुनकर लोगों का दिल दहल गया. कुछ बच्चों के लापता होने की भी आशंका जताई गई है. सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बिना किसी देरी से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.अग्निशमन के अनुसार आग को काबू पाने में कई घंटे लग सकते हैं क्योंकि यह एक बड़े एरिया में फैली है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. कुछ रिपोर्ट के अनुसार कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी जिसके बाद यह आग झुग्गियों तक फैलती चली गई. पुलिस और दमकल की टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है. करीब एक दर्जन से अधिक वाटर टेंटर आग बुझाने में जुटी हैं.