फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक हादसा, फिरोजाबाद में दो बाइकों की आमने—सामने की टक्कर में पति—पत्नी सहित तीन की मौत. दो अन्य घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक एक्सीडेंट में पति—पत्नी सहित तीन की मौत हो गई. थाना एका क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में मौके पर ही एक बाइक पर सवार महिला तथा दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य घायल हो गए. दोपहर में बाइक सवार महिला के पति की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई. दो अन्य का उपचार चल रहा है. हादसा एका थाना क्षेत्र के शीशियं पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ. एक बजाज पल्सर बाइक पर ग्राम उड़ेसर निवासी 16 वर्षीय राजीव पुत्र अतर सिंह, संदीप पुत्र अमर सिंह और सनी पुत्र विनोद कुमार सवार थे. वहीं दूसरी हीरो होण्डा स्पलैंडर बाइक पर ग्राम उजीरपुर में रहने वाले 45 साल के अरविंद पुत्र बाबूराम और उनकी पत्नी शशि सवार थी. शीशियां पुल पर दोनेां बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार संदीप और दूसरी बाइक सवार महिला शशि की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद को सीएचसी ले जाया गया जहां से आगरा रेफर कर दिया गया. दोपहर में उपचार के दौरान अरविंद की भी मौत हो गई.