आगरालीक्स…आगरा में आकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने युवक को उठाया और अपने साथ ले गई. जानिए क्या है मामला
आगरा आकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक युवक को उठाया और उसे अपने साथ ले गई है. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के मामले में यह कार्रवाई की गई है.युवक बाह का रहने वाला है और मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसे आगरा इटावा रोड स्थित छदामी मठ के पास से दबोचा है. इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.पकड़े गए युवक का नाम प्रदीप कुमार निवासइ नई बस्ती पक्की तलैया बाह है. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोचा और बाद में उसे अपने साथ लेकर मुंबई रवाना हो गई है. आरोपी का नाम रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटनाम ें आया था. जिसके बाद से मुंबई पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.