नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा. स्पाइसजेट—अकासा विमान के पंख आपस में टकराए. सभी यात्री सुरक्षित. जांच शुरू
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट विमान ने अकासा एयर के प्लेन को टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि राहत की बात ये है कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं. दोनों विमानेां को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया.जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का बी737—700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट अकासा विमान से टकरा गया. इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ है. फिलहाल तकनीकी जांच जारी है. डीजीसीए ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है.