आगरालीक्स ..Agra News” आगरा में आधी रात को घर में घुसे बदमाश बंधक बनाकर 27 किलो चांदी चोरी कर ले गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के नगला छिदामी, एत्माउददौला के रहने वाले राधेश्याम का बेटा आगरा चेन फैक्ट्री में कारीगर है वह चांदी लेकर आता है और मकान की पहली मंजिल पर चांदी की चेन बनाने का काम करता है। राधेश्याम का कहना है कि शुक्रवार रात को सभी लोग सो रहे थे तभी छत पर लगीं सरिया को काटकर दो बदमाश अंदर घुस आए। आवाज होने पर वे उठ गए तो बदमाशों ने उन्हें तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और घर का गेट खोल दिया। ( Agra Live News: 27 KG silver stolen from house in Agra )
चांदी चोरी कर ले गए चोर
घर के बाहर पहले से ही चार और बदमाश खड़े हुए थे वे भी घर के अंदर घुस आए और पहली मंजिल पर कमरे में रखी करीब 27 किलो चांदी चोरी कर ले गए। राधेश्याम के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य आ गए, लेकिन तब तक चोर भाग गए, पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।