Sunday , 19 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Girlfriend who committed murder at an Agra hotel says: “My boyfriend was blackmailing me…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Girlfriend who committed murder at an Agra hotel says: “My boyfriend was blackmailing me…#agranews

85

आगरालीक्स..आगरा के होटल में प्रेमी की हत्या करने वाली प्रेमिका बोली—पति को अश्लील वीडियो भेजने के नाम पर कर रहा था ब्लैकमेल. होटल बुलाकर करता था गंदा काम…हथौड़े से फोड़ा सिर और ब्लेड से रेता गला

आगरा के ग्वालियर हाइवे स्थित इटौरा में संचालित होटल राजपथ में प्रेमी की हत्या करने वाली प्रेमिका ने चौंकाने वाली बात बताई है. शादीशुदा और दो बच्चों की मां ने बताया प्रेमी खिल्लो उसे ब्लैकमेल कर रहा था. होटल बुलाकर उसके साथ गंदा काम करता था. वह मना करती तो पति को अश्लील वीडियो और फोटो भेजने की धमकी देता था. पिछले महीने भी होटल बुलाकर गंदा काम किया था. अगर वह उसे नहीं मारती तो वह फिर गलत काम करता.

एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में हत्या करने वाली महिला पहले कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं था. उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे काफी परेशान कर रहा था. बार—बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे. वह इससे तंग आ गई थी. इसलिए हत्या की तैयारी करने के बाद आई थी. उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथौड़ा रख लिया था. होटल के कमरे में प्रेमी खिल्लो की हत्या करने के बाद आरोपी महिला को कोई अफसोस नहीं था. वह बार—बार एक ही बात कह रही थी कि वह उसे जान से नहीं कारती तो वो उसके साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता. उसने हत्या के बाद हथौड़े से खिल्लो का मोबाइल तोड़ दिया था क्योंकि उसमें वीडियो और फोटो होने की आशंका है. इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

दोपहर 12 बजे बुक किया था कमरा
घटना शुक्रवार दोपहर इटोरा गांव स्थित होटल ताजपथ की है. शुक्रवार करीब दोपहर 12 बजे एक महिला और युवक होटल में आए और उन्होंने तीसरी मंजिल के एक कमरे को किराए पर लिया. पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद वह महिला कमरे से बाहर आई और उसने होटल स्टाफ को बताया कि उसने युवक की हत्या कर दी है. यह सुनकर होटल स्टाफ सन्न रह गया. पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. कमरे में खून बिखरा हुआ था और युवक की लाश थी. वहीं उसकी प्रेमिका थी. पुलिस ने मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी के गांव शिवपुरी में रहने वाले 35 साल के खिल्लो पुत्र होरीलाल के रूप में की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

बिगलीक्स

Agra Live News: Parashurama Janmotsav celebrate in Kailash Mandir Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री प्राचीन कैलाश...

error: Content is protected !!