आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है और अब 12वीं के बच्चों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी कर सकता है. 10वीं का रिजल्ट भी आगरा का अच्छा आया था जिसमें एयरफोर्स स्कूल की छात्रा स्तुति प्रभा ने 10वीं में 99.6 अंक पाकर टॉप किया है. 12वीं का रिजल्ट भी अच्छा आने की उम्मीद है. रिजल्ट का इंतजार कर रहे बच्चों का कहना है कि हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने के बाद अब हर दिन बेसब्री से 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है.