आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की शिप्रा कुलश्रेष्ठ. जोरदार स्वागत
आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की शिप्रा कुलश्रेष्ठ का आगरा आगमन पर उनका अभिवानन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन कुलश्रेष्ठ सभा आगरा में किया गया जिसमें विशेष कर सभी लोगों के द्वारा उनका स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव एवं कुलश्रेष्ठ सभा के आगरा के जिला अध्यक्ष शशि प्रकाश कुलश्रेष्ठ, नितिन जोहरी, हरिओम, श्रीकांत, लश्रेष्ठ, अजय श्रीवास्तव, आलोक कुलश्रेष्ठ, दीपक सक्सेना, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, अजय कायास्थ, मिलिंद माथुर एवं हर्ष सक्सैना अलका सकसेना क्षमा जैन सक्सेना, रंजना सक्सेना, कनिका माथुर, सुनीता सक्सेना, आराधना सक्सेना उपस्थित रहे.अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि समय आ गया है कि समाज को एकजुट हो जाना चाहिए. तभी समाज का विकास होगा. उन्होंने सबसे ज्यादा चोट बच्चों पर पढ़ाई लिखाई पर दिया. हमारे समाज में सिर्फ पढ़ाई लिखाई की वैल्यू होती है और हमारा समाज पढ़ा लिखा सब होता है. हम लोग काम पर विश्वास करते हैं, मेहनत पर विश्वास करते हैं यही शिक्षा हम अपने बच्चों को देते हैं. अंत में जिला अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया.