आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्केटिंग दिवस पर 80 बच्चों ने कॉम्पटीशन में लिया भाग. रन आन व्हील्स 4.0 स्केटिंग मैराथन में भाग लेने के लिए किया प्रेरित
आगरा रोलन स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश रोलर स्पोटर्स एवं रोलर स्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया से संबंध होकर द स्केट्स हब एकेडमी पर विश्व स्केटिंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में लगभग 80 बच्चों ने Inline एवं Quads श्रेणियों में भाग लिया. स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन निःशुल्क रखा गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए. महासचिव मनोज कुमार शर्मा एवं संयुक्त सचिव वीरपाल सिंह ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया और आगामी Run on Wheels 4.0 Skating Marathon में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायकों में अभिषेक यादव, केशव बघेल और मुदित कुशवाह रहे.
ये बच्चे बने विजेता
Under 8 Inline:
प्रथम – सुखमना (दयालबाग प्राइमरी विंग)
द्वितीय – कृतिका (शारदा कॉन्वेंट)
तृतीय – निवृत्ति (सेंट एंथनीज़)
प्रथम – शौर्य (सेंट मैरीज़)
द्वितीय – शिव अरविंद चौधरी (केवी 1)
तृतीय – अमन (इंडियन हेरिटेज स्कूल)
Under 12 Boys (Quads):
प्रथम – परमानंद (आर्मी स्कूल)
द्वितीय – हर्ष (शारदा कॉन्वेंट)
तृतीय – आरव (सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट)

Under 12 Inline Girls:
प्रथम – तृप्ति st josif world school
द्वितीय – मीरे (सेंट पॉल्स यूनिट 2)
तृतीय – वंशिका (केवी 1)
Under 15 Inline Boys:
प्रथम – श्रीकृष्ण (आर्मी पब्लिक स्कूल)
द्वितीय – सुमित (आर्मी स्कूल)
तृतीय – हर्ष (टैगोर पब्लिक स्कूल)
Under 15 Inline Girls:
प्रथम – पलक
द्वितीय – आरवी
Under 15 Boys (Quads):
प्रथम – वेदांत (सरस्वती)
द्वितीय – अनुराग (सरस्वत विद्या मंदिर)
तृतीय – संजू (रेनबो स्कूल)
Above 15 Inline:
प्रथम – शिवम (डीपीआईएस)
द्वितीय – चेतन (डीपीआईएस)
तृतीय – आर्यन (सेंट जॉन पॉल)