Monday , 27 April 2026
Home हेल्थ Agra Live News: An awareness program was organized in Agra on World Malaria Day…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: An awareness program was organized in Agra on World Malaria Day…#agranews

57

आगरालीक्स…आगरा में विश्व मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों को किया जागरुक, मलेरिया समाप्ति को लिया सामूहिक संकल्प. डॉक्टर बोले—जागरुकता व सहयोग से समाप्त हो सकता है मलेरिया

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सराय बेगा में शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “मलेरिया समाप्त करने का संकल्प: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के अनुरूप मलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी को समाप्त करना अब संभव है, बशर्ते सभी लोग जागरूक होकर समय पर जांच व उपचार करवाएं तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मलेरिया के इलाज में देरी से जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए यदि आपको मलेरिया के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है।

वेक्टर बोर्न रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुखार आने पर तुरंत जांच कराना आवश्यक है और मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जनसहभागिता के बिना मलेरिया उन्मूलन संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई बनाए रखें। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन दुबे ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को मलेरिया से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरी पर्वत पश्चिम की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीनम चतुर्वेदी, मलेरिया विभाग के कर्मचारी आलोक, योगेश, कुशाग्र, रुद्र, प्रवेन्द्र, रूबी, अनिल एवं अमित, विद्यालय की अन्य शिक्षिका तथा प्रशिक्षु अध्यापक तथा अध्यापिका भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मलेरिया से संबंधित जानकारी दी गई तथा जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों यथा पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी इत्यादि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

मलेरिया के लक्षण----

  • बुखार: मलेरिया में बुखार एक सामान्य लक्षण है।
  • सिरदर्द: सिरदर्द मलेरिया में एक आम लक्षण है।
  • थकान: थकान मलेरिया में एक सामान्य लक्षण है।
  • मांसपेशियों में दर्द: मांसपेशियों में दर्द मलेरिया में एक आम लक्षण है।
- उल्टी: उल्टी मलेरिया में एक सामान्य लक्षण है ।

मलेरिया से बचाव-----

  • मच्छरदानी का उपयोग: मच्छरदानी का उपयोग करके मच्छरों के काटने से बचा जा सकता है।
  • कीटनाशक छिड़काव: कीटनाशक छिड़काव करके मच्छरों को मारने में मदद मिल सकती है।
  • स्थिर पानी के स्रोतों को हटाना: स्थिर पानी के स्रोतों को हटाकर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सकता है।
  • व्यक्तिगत स्वच्छता: व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने से मच्छरों के काटने से बचा जा सकता है।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Mahanandan Superspeciality Hospital, Greater Noida, has also been empanelled with CGHS

आगरालीक्स…महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा CGHS से भी हुआ अनुबंधित। 14 स्पेशियलिटी,...

हेल्थ

Agra Live News: Advanced Robotic Knee Surgery Available at Park Hospital, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क हॉस्पिटल में उन्नत रोबोटिक घुटना सर्जरी उपलब्ध. बेहतर और...

हेल्थ

Agra Live News: Scientific Metropolis Pathology organized a health camp. 70 people underwent health check-ups…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के साइंटिफिक मेट्रोपॉलिस पैथोलॉजी ने लगाया हेल्थ कैंप. 70 लोगों ने...

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

error: Content is protected !!