आगरालीक्स…संडे को गर्मी से दहका आगरा. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस. बाहर निकलने पर शरीर झुलसने जैसी फीलिंग. इस सीजन की सबसे गर्म रात आज हो सकती है…जानें पूर्वानुमान
आगरा में गर्मी ने अपने प्रचंड तेवर दिखाए हैं. आज रविवार को तो मानो सूरज आगबबूला हो गया हो. सुबह 9 बजे से ही धूप का तेज इतना अधिक था कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था. 12 बजे के बाद तो मानो आसमान से आग बरस रही हो. धूप कितनी तेज थी ये वही जानते हैं जो आज दोपहर में बाहर निकले.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज रात इस सीजन की सबसे गर्म रात हो सकती है. सोमवार को भी अधिक गर्मी की संभावना है. वहीं 29 और 30 अप्रैल को बारिश राहत दिला सकती है
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 26/04/26) 44.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/04/26) 27.5
Departure from Normal(oC) 3.7