फिरोजाबादलीक्स…सनसनीखेज, घर से लापता 9 साल की बच्ची की नाली में मिली लाश. गले पर थे चोट के निशान…पुलिस कर रही जांच
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार दोपहर से लापता 9 साल की एक बच्ची की लाश गुरुवार को एक नाली में मिली. उसके गले पपर चोट के निशान मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.जानिए क्या है मामला
घटना थाना फरिहा क्षेत्र के चिडरई गांव की है. यहां रहने वाली 9 साल की बच्ची शिवाली बुधवार दोपहर को करीब तीन बजे से अपने घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला. रातभर बच्ची की खोजबीन की गई. गुरुवार सुबह गांव से कूछ देरी पर एक नाली में बच्ची का शव पड़ा मिला. यह देखते ही गांव वालों के होश उड़ गए. बच्ची के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. उसके गले पर चोट के निशान थे. पुलिस ने बताया कि फिलहाल गला दबाकर हत्या की आशंका सामने आ रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जांच की जा रही है.