आगरालीक्स…आगरा में जश्न में डूबे भाजपाई. पश्चिम बंगाल और असम में जीत से गदगद भाजपाइयों ने झालमुड़ी बांटी. कमला नगर में आतिशबाजी. व्यापारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ निकाला उत्सव
पश्मिच बंगाल विधानसभा चुनाव और असम में रिकॉर्ड जीत को लेकर भाजपाइयों में उत्साह छा गया है. आगरा में भी जश्न का माहौल् बना हुआ है. ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में आज शाम वार्ड 79 जटपुरा स्थित तोता का ताल दाऊजी मंदिर पर झालामुड़ी व मिष्ठान वितरण किया गया.कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उत्तर विधानसभा विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, गोपेश्वर के अध्यक्ष अमित बंसल, महामन्त्री राजेश सूर्यवंशी व देवेन्द्र सिंह चौहान,उपाध्यक्ष अनुभव गुप्ता, मंत्री व मीडियाप्रभारी कौशल सैनी,पार्षद विक्रांत कुशवाह,अमित पटेल,शरद चौहान,गजेन्द्र पिप्पल,मन्त्री मनीष गौतम, प्रिंस अग्रवाल, मोहित सचदेवा, अनिल शर्मा, डॉ बालकिशन तोमर, मनीष अग्रवाल, कैलाश माहौर, शेलेंद्र, सरफराज खान, कोई भी भाजपा कार्यकार्ताओ ने भाग लिया
वहीं पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कमला नगर व्यापार संगठन द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया. संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में श्री राम मंदिर चौक, कमला नगर पर भव्य आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जीत की खुशी को उत्सव में बदल दिया गया. कमला नगर व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराकर की गई, जिसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने जमकर नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर महामंत्री पुनीत मदन, कोषाध्यक्ष उमेश अरोड़ा, आनंद अग्रवाल, गुड्डू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक ढल, राहुल कुशवाह, मनीष, पार्षद हरिओम, कमल नयन मित्तल, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पल्लव गुप्ता, राजकुमार शाक्य, लाल सिंह शाक्य, पूर्व मंडल महामंत्री कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह वर्मा, शरद माहेश्वरी, कमल किशोर गुप्ता, सचिन मित्तल आदि उपस्थित रहे।