आगरालीक्स…आगरा से भरतपुर गए बाइक सवार तीन युवकों का एक्सीडेंट. दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
आगरा से भरतपुर एक शादी समारोह में गए तीन युवकों की बाइक का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है. इनकी बाइक को भरतपुर के बहनेरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. मरने वालों में एक आगरा का तो दूसरा फिरोजाबाद का रहने वाला है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.हादसा मंगलवार देर रात हुआ. तीन युवक आगरा से बाइक द्वारा भरतपुर आ रहे थे. बहनेरा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पुलिस भी आ गई. हादसे में सिकदंरा का रहने वाला निशु कटारा और फिरोजाबाद के जहरोली में रहने वाला आकाश की मौत हो गई. तीसरा साथी विनय गंभीर रूप से घायल हैं जिसे आगरा रेफर किया गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई.