Thursday , 6 August 2026
Home बिजनेस Agra Live News: A delegation from the Chamber of Food Processing met with Union Minister Chirag Paswan regarding the UP Food Expo 2026…#agranews
बिजनेस

Agra Live News: A delegation from the Chamber of Food Processing met with Union Minister Chirag Paswan regarding the UP Food Expo 2026…#agranews

182

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहे यूपी फूड एक्सपो को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग का प्रतिनिधिमंडल. आगरा में फूड पार्क की मांग…आमंत्रित भी किया

आगरा में अगले माह होने जा रहे यूपी फूड एक्सपो 2026 को लेकर चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला. नई दिल्ली स्थित में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को फूड एक्सपो में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया और इस दौरान फूड एक्सपो का पोस्टर विमोचन भी किया गया.

अध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में सचिव विकास चतुर्वेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल, नितिन अग्रवाल (हाथरस), मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल एवं एडमिनिस्ट्रेटर अपारक शर्मा शामिल थे. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 14-15-16 जून 2026 को आगरा में आयोजित होने वाले "उत्तर प्रदेश फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026" के द्वितीय संस्करण के पोस्टर का विमोचन किया. उन्होंने एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं. कहा कि शीघ्र ही कार्यक्रम में उपस्थिति की आधिकारिक सूचना भेजी जाएगी.

दो मंत्रालयों को एक करने का सुझाव
प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और खाद्य सुरक्षा मंत्रालय को एक करने का सुझाव दिया ताकि नीतियां और क्रियान्वयन में एकरूपता आ सके. इस पर मंत्री पासवान ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग और फूड सेफ्टी को एक ही मंत्रालय के अंतर्गत समाहित करने का प्रयास किया जा रहा है. अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार "एक जिला-एक व्यंजन" के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग को विशेष महत्व दे रही है उन्होंने केंद्र सरकार से यूपी में फूड पार्कों के निर्माण और नई यूनिटों को विशेष अनुदान देने की मांग रखी. मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ने कहा कि यूपी विविध कृषि उत्पादन वाला प्रदेश है मंत्रालय के विशेष सहयोग से सभी उत्पाद फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के माध्यम से उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे. निर्यात के क्षेत्र में भी यूपी में असीम संभावनाएं हैं.

योजनाओं में उद्यमियों की भागीदारी
सचिव विकास चतुर्वेदी ने सुझाव दिया कि मंत्रालय द्वारा उद्यमियों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले उद्योग संगठनों से विचार-विमर्श अवश्य किया जाए, ताकि योजनाएं व्यावहारिक बनें और सीधा लाभ व्यापारियों को मिले. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि केवल यूपी ही नहीं, पूरे भारत में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. मंत्रालय नई योजनाओं के माध्यम से उद्यमियों को लाभान्वित करने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने घोषणा की कि चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को शीघ्र ही खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की सलाहकार समिति में सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा. आगरा में फूड पार्क की स्थापना पर उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस पर कार्य हो रहा है और आगरा जनपद के लिए एक बड़ी योजना पर विचार किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on scaling up Agra’s small and medium industries and connecting them to the global market…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लघु और मध्यम उद्योगों को स्केल कर ग्लोबल मार्केट से...

बिजनेस

Agra’s industrialists and social organizations are playing a pivotal role in the city’s development— Chief Election Commissioner

आगरालीक्स…आगरा के उद्योगपति और सामाजिक संगठन शहर के विकास में निभा रहे...

बिजनेस

The new sporty HEV—the all-new Honda ZR-V—was launched at Heritage Honda, Agra

आगरालीक्स…आगरा में लांच हुई होंडा की नई SPORTY HEV ALL NEW HONDA...

बिजनेस

Agra: MES Builders launch a phased agitation over rule changes and the resolution of issues…#agranews

आगरालीक्स…तकनीक नई और नियम पुराने. आगरा में एमईएस बिल्डर्स का देशव्यापी बिगुल....

error: Content is protected !!