आगरालीक्स …Agra News; दुखद वीडियो आगरा में जन्मदिन की पार्टी के बाद यमुना में नहाने गए छह डूबे, दो किशोरी और एककिशोर की मौत। एक की तलाश जारी। ( Agra Live News: 6 drown in Yamuna in Agra, three died, Rescue operation of one missing child , Video )
यमुना पार में फाउंड्री नगर स्थित विद्यापुरम के रहने वाले सौरभ की बेटी नित्या का जन्मदिन था, जन्मदिन मनाने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए थे। मंगलवार दोपहर 11.30 बजे काजल अपने भाई विक्की और उनके रिश्तेदार मथुरा की रहने वाली 16 साल की रिया, सादाबाद के कुंजनपुर के रहने वाले 22 साल के कान्हा, 18 साल की महक और 13 साल का अंशु यमुना में नहाने गए थे।
यमुना में गहरे पानी में जाने से डूबे युवक युवती, दो को स्थानीय लोगों ने बचाया
यमुना में नहाते समय वे अंदर की तरफ जाने लगे, पानी अधिक होने पर एक के बाद एक युवक और युवतियां डूबने लगे, स्थानीय लोगों ने काजल और अंशु को बचा लिया लेकिन अन्य लोग डूब गए। यमुना में डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग आ गए हैं।
गीताखोरों ने तीन को बाहर निकाला, तीनों की मौत
गोताखोर आ गए, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। यमुना से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है तीनों की हालत गंभीर है, जबकि एक युवक का अभी तक पता नहीं चला है। डीसीपी सिटी के अनुसार, 06 बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पीएसी टीम की मदद से 05 बच्चों को रेस्कयू किया गया, जिसमें कान्हा, रिया व महक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है, काजल व अंशू को सुरक्षित निकाल लिया गया, मौके पर पुलिस टीम व रेस्कयू टीम मौजूद है, एक बच्चे की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है।