आगरालीक्स…आगरा में दोपहर को 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के बाद शाम को बदला मौसम. बादल छाए, हवाएं भी चलीं…बारिश के आसार
आगरा में दोपहर को 40 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया है. बादल छाए हुए हैं और हवाएं भी चल रही हैं. हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. मौसम विभाग ने आज और कल बारिश के आसार भी जताए हैं.गर्मी ने किया बेहाल
आगरा में गर्मी ने पिछले तीन दिन से लोगों को बेहाल किया हुआ है. तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/05/26) 39.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/05/26) 26.0
Departure from Normal(oC) 0.6