मथुरालीक्स…मथुरा में युवती ने लगाई यमुना में छलांग. घरवालों से किसी बात पर हो गई थी नाराज. मौत से मचा कोहराम
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक युवती ने घरवालों से नाराज होकर यमुना में छलांग लगा दी. जब तक गोताखोर उसे निकालते तब तक युवती की मौत् हो चुकी थी. युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया था.लक्ष्मीनगर क्षेत्र के डेगरा में खुशी नाम की युवती रहती थी. मंगलवार को उसका अपने चाचा के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था जिस पर चाचा ने उसे पीट दिया था. इससे नाराज होकर खुशी सुबह यमुना नदी के पास पहुंच गई औन नदी में छलांग लगा दी. यहां मौजूद गोताखोर जब तक युवती को निकालते तब तक उसकी मौत् हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.