आगरालीक्स…आगरा में भीषण लू का टॉर्चर. आज दिन में आग बरसाती धूप निकली. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब. रात को भी गर्म हवाएं…कल से आने वाले दिन और ज्यादा गर्मी के
आगरा इस समय भीषण लू की चपेट में है. दिन में आग बरसाती धूप निकल रही है. हालात इतने ज्यादा बेहाल हैं कि सुबह 9 बजे ही गर्मी दोपहर प्रतीत हो रही हैं. पिछले करीब एक सप्ताह से आगरा में गर्मी अपने रौद्र रूप में आ गई है. तापमान तेजी से बढ़ रहा है. यही कारण है कि सोमवार को आगरावासियों ने झुलसाने वाली गर्मी झेली. दिनभर चुभनभरी धूप ने लोगों को बेहाल किया रहा. हाल ये है कि दोपहर को कई कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं ताजमहल में भी कम पर्यटक देखने को मिले.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी का क्रम इस सप्ताह में पूरी तरह से जारी रहेगा और कल से तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 18/05/26) 44.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/05/26) 27.8
Departure from Normal(oC) 2.3