मथुरालीक्स…सांसद हेमा मालिनी ने एसी कार को छोड़कर ई—आटो में किया सफर. पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील की…
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने एसी कार को छोड़कर सोमवार को ई—आटो में सफर किया और इसी के जरिए वह दिशा बैठक् में विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंची. यहां उन्होंने ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. उनके साथ विधायक पूरन प्रकाश ने भी आटो में सवारी की. सांसद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने और ईंधन बचन के लिए हमें ईवी को बढ़ावा देना होगा. यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए अनुकूल है बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद है.