आगरालीक्स…आगरा में बैठे—बैठे सेल्स मैनेजर की मौत. हीट स्ट्रोक के आसार. स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी जांच…
आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच गया है. ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है. वहीं हीट स्ट्रोक की आशंका के बीच आगरा में कानपुर के एक सेल्स मैनेजर की मौत भी बैठे—बैठे हुई है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अब जांच में जुट गई है कि इस मौत के पीछे का कारण हीट स्ट्रोक तो नहीं है.बस से उतरने के बाद तख्त पर बैठै और हो गई मौत
कानपुर के डाक बंगला में 36 साल के विनोद कुमार शर्मा रहते थे. विनोद कुमार शर्मा अजमेर की एक मसाला फैक्टरी में सेल्स मैनेजर थे. सोमवार को वह अजमेर से कानपुर जा रहे थे. विनोद दोपहर करीब तीन बजे कुबेपुर कट के पास बसे से उतरे और कानपुर जाने वाली बस की प्रतीक्षा के लिए एक खोखे के पास पड़े तख्त पर बैठ गए. अचानक बैठै—बैठे ही उनकी मौत हो गई. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.
हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका के बीच अब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुट गई है.