आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एडीए की सीमा का विस्तार, 98 गांव एडीए की सीमा में आए, एडीए बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव अनुमोदित होने के बाद शासन को भेजा गया। ( Agra Live News: Proposal of 98 village under ADA boundary approved in ADA board Meeting )
आगरा में एडीए की सीमा में 169 गांव शामिल है, बाह का एक भी गांव एडीए की सीमा में शामिल नहीं है। एडीए की सीमा का विस्तार करते हुए एत्मादपुर के तीन, किरावली के 54 सदर के 18 खेरागढ़ के सात और फतेहाबाद के 16 गांवों को एडीए की सीमा में शामिल करने के लिए एडीए बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में रखा गया।
आगरा विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के अन्तर्गत 98 नवीन ग्रामों को सम्मिलित एवं आगरा विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में अधिसूचित 19 ग्राम तथा 02 ग्राम (आंशिक) को अनाधिसूचित करने के संबंध में सीमा विस्तार का संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
एडीए की सीमा में ये गांव होंगे शामिल
किरावली क्षेत्र के चौमा फरह, सींगना, जुगसैना, अरसैना, कासोटी, मंगूरा, रैपुरा अहीर, मुरैंडा, भिलावटी, कठवारी, कुकथला, नागर, सहता, थापी, सहाई, रसूलपुर सदर, सकलपुर, पाली सदर, जखा, महुअर, गोपई, धनौली, पुरामना, वागकला, निनवाया, रायभा, बरौवा सदर, डाबली, बरौली, मोरी, अभुआपुरा, अभेदोपुरा, जजाउ, नूपपुर, मलिकपुर, वाकंदा खास, कौरई, नगला बहरावती, बहरावती खास, ताजपुर, भड़कौ, गिंगारपुर, बिधापुर, बरौली सिकंदरा, सुपहरा, मनिया, सगुनापुर, नगला सिकरवार, सौंथा, जिटौरा, नहवानी, कराहरा, उजरई, कराही
एत्मादपुर गांव सुरहरा, मुस्तकिल, सुरहरा अहतमाली
सदर क्षेत्र के , समोगर अहतमाली, समोगर मुस्तकिल सरबतपुर, कुंडौल, विसारना, धमौटा, कबूलपुर, ककरारी, सुजगई, बिसहरा कलां, खलौआ, खाल, लालउ, गढ़साली, सुतैडी, मनकेड़ा, अकोला, पिनानी रामनगर
खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बिसहरा, मुरकिया, जौनई, सिकंदरपुर, तेहरा, स्यारमउ
फतेहाबाद क्षेत्र के गांव, कुर्राचित्तरपुर, टोडरा , सूरजपुर, करोधंना, ठेरई, चिरौरी गोरवा, गोहरपुर, कौलारा कलां, लखनपुर, गुढ़ा, सेवला, मोरवा, बांगुरी, हिरनेर, नवादाखेड़ा , सिंगेचा, मुबारिकपुर, उरारा।