आगरालीक्स….Agra news: ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के 14 छात्रों का बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस में प्लेसमेंट।
बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई, कंपनी की तरह से आई टीम ने छात्रों के इंटरव्यू लिए। इसमें से 14 छात्रों का कंपनी द्वारा प्लेसमेंट किया गया है। जाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा अभिनव शंकर, अरशद अली, कामिल खान, खुशबू चौधरी, नैना जैन, प्रधुम्न शर्मा, प्रशांत कुमार, रितिक कुमार, रोहित शाक्यवर, शालू चौधरी, तुषार जैन, वंशिका सिंह, विजय बजाज और योगेन्द्र सिंह का प्लसेमेंट किया गया है। प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं संचार कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। कॉलेज की मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निरंतर प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार संस्थान एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया तथा बताया कि कॉलेज द्वारा दिए गए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास प्रदान किया। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड संदीप गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी प्रतिष्ठित कंपनियाँ संस्थान में प्लेसमेंट हेतु आएंगी।