Monday , 25 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Devotees danced in Harinam Sankirtan in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Devotees danced in Harinam Sankirtan in Agra…#agranews

57

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला और नवयोगेन्द्र संवाद से गूंजा भक्ति का संदेश, हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

इस्कॉन आगरा एवं राधा सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में समाधि पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण लीला, यादव वंश संहार एवं नवयोगेन्द्र संवाद प्रसंग का श्रवण कर भक्ति रस का अनुभव किया। कथा का शुभारंभ हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन से हुआ तथा समापन भी हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। कथा स्थल पर श्रद्धालु भक्ति भाव से संकीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण नाम में लीन दिखाई दिए।

कथा व्यास सार्वभौम प्रभु ने श्रीकृष्ण लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की प्रत्येक लीला जीव को धर्म, प्रेम और वैराग्य का संदेश देती है। श्रीकृष्ण का जीवन केवल चमत्कारों की कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को ईश्वर की ओर ले जाने वाला दिव्य मार्ग है। उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण और नाम-जप ही कलियुग में आत्मकल्याण का सबसे सरल साधन है।

यादव वंश संहार प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि संसार में वैभव, शक्ति और सामर्थ्य भी स्थायी नहीं हैं। जब अहंकार और मर्यादा भंग होती है, तब विनाश निश्चित हो जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया कि जीव को सदैव विनम्रता, संयम और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। सांसारिक सत्ता और संपत्ति क्षणभंगुर हैं, जबकि भगवान की भक्ति शाश्वत है।

नवयोगेन्द्र संवाद प्रसंग में उन्होंने बताया कि नौ योगेश्वरों ने राजा निमि को भक्ति, वैराग्य और आत्मज्ञान का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीव जब तक स्वयं को शरीर मानता है, तब तक वह मोह और दुख में बंधा रहता है। भगवान के नाम, सत्संग और भक्ति के माध्यम से ही आत्मा अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से हरे कृष्ण महामंत्र का नियमित जप करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही कलियुग में मोक्ष का सर्वोत्तम मार्ग है। साथ ही कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत के महत्वपूर्ण श्लोकों का उद्बोधन उपस्थित श्रद्धालुओं से करवाया।

कथा के पश्चात आरती एवं फूलो की होली के साथ सामूहिक संकीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्ति में झूमते रहे। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य केवल कथा श्रवण नहीं, बल्कि जीव को भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित करना है। अरविंद स्वरूप प्रभु ने बताया कि रविवार को सुबह नरसिंह हवन एवं प्रसादी के साथ कथा विश्राम होगा। राधा सखी ग्रुप की संस्थापिका अशु मित्तल ने कहा कि कथा महोत्सव में प्रतिदिन मूल भागवत के प्रसंगों का सरल, सहज एवं भक्तिपूर्ण शैली में वर्णन किया गया।
कार्यक्रम में अदिति गौरंगी, मोनिका अग्रवाल, रीता खन्ना, लवली कथूरिया, संजीव मित्तल, रेनू भगत, मीनाक्षी मोहन, ज्योति, रेशमा मगन, रेनू लांबा, तनुजा मांगलिक, डॉ अपर्णा पोद्दार, डॉ परिणीता बंसल, शिखा सिंघल आदि उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Honour to all the associates of Maharana Pratap Shobha Yatra Organizing Committee#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली. आयोजन समिति के...

आगरा

Agra Live News: Crowds were emotional listening to the story of Sudama Charitra in Agra#agranews

आगरालीक्स…“देखि सुदामा की दीन दशा, करुणा करके करुणानिधि रोए…” यमुना तट पर...

आगरा

Agra Live News: The body of a missing youth was found in a canal in Agra#agranews

आगरालीक्स..सनसनीखेज. घर से लापता युवक की लाश नहर में मिली. परिजनों ने...

आगरा

Agra Live News: Thakurani Teej celebrated at the Shri Prem Nidhi Temple in Agra#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में अधिकमास के आठवें दिन धूमधाम से...

error: Content is protected !!