आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एक घंटे में रिकॉर्ड 47 एमएम हुई बारिश, 100 किलोमीटी की स्पीड से तूफान, कई सालों का रिकॉर्ड टूटा। रात भर गंदा पानी निकालने में जुटे रहे लोग।
आगरा में गुरुवार रात 7.30 बजे 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तूफान के साथ ही 30 मिनट तक तेज बारिश, इसके बाद 30 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। एक घंटे में 47 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह रिकार्ड बारिश है, एक घंटे में अधिकतम 40 एमएम बारिश अभी तक रिकार्ड हुई है।
बारिश से जगह जगह जलभराव, जलमग्न हुई कॉलोनी
आगरा में एक घंटे में रिकॉर्ड 47 एमएम बारिश से शहर से लेकर देहात में जलभराव हो गया। नाले उफान मारने लगे और कॉलोनियों में गंदा पानी भर गया। कमला नगए, दयालबाग एक्सटेंशन की कॉलोनियों में रात भर लोग गंदा पानी निकालने में जुटे रहे। कमला नगर के यमुना विहार कॉलोनी में घरों में गंदा पानी भर गया। कमरों से लोग गंदा पानी निकालने में रात भर लगे रहे, बदबू और कीचड़ से बुरा हाल हो गया।
आज भी तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी आगरा में तेज बारिश के आसार हैं। तेह हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
30-May 23.0 33.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
31-May 22.0 33.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
01-Jun 23.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
02-Jun 24.0 36.0 Partly cloudy sky
03-Jun 24.0 37.0 Partly cloudy sky
04-Jun 25.0 39.0 Partly cloudy sky
05-Jun 25.0 39.0 Partly cloudy sky