आगरालीक्स…सुरक्षा पर सवाल, हाई सिक्योरिटी एरिया शिल्पग्राम के पास महिला पर्यटक की चेन लूट ले गए बाइक सवार बदमाश. महिला पर्यटक के उड़ गए होश
ताजमहल के अति सुरक्षित यलो जोन के पास रविवार दोपहर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है. आंध्रप्रदेश की एक महिाल पर्यटक के गले से बदमाश चेन तोड़ ले गए. महिला अपनी अन्य साथियों के साथ ताजमहल देखने के बाद आगरा कैंट स्टेशन टैक्सी से जा रही थी. अचानक हुई इस घटना से महिला के होश उड़ गए. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. ताजमहल देखने के बाद हुई घटनामहिला पर्यटक आंध्रप्रदेश की रहने वाली है और वह अपनी साथी महिलाओं के साथ ताजमहल देखने के बाद टैक्सी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन जा रही थी. शिल्पग्राम के पास कुछ सामान लेने के लिए वह गाड़ी से उतरी. तभी बाइक पर दो बदमाश आए और उन्होंने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली. पर्यटक ने शोर मचाया लेकिन बदमाश बसई पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले रास्ते से भाग निकले. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है.