आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक आगरा में एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, कार की छत के परखच्चे उड़े, सगे भाईयों सहित तीन की मौत। ( Agra Live News: Two brother & one woman died after car hit container on Agra-Lucknow Expressway in Agra)
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार रात दो बजे कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार की छत के परखच्चे उड़ गए और कार का आगे का हिस्सा कंटेनर में जा घुसा। तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर पुलिस फोर्स के साथ ही रेस्क्यू टीम पहुंच गई।
हादसे में सगे भाई सहित तीन की मौत
कार को हाइड्रा मशीन की मदद से कंटेनर से बाहर निकाला गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में शंकर कुमार उनके भाई सुनील कुमार और प्रीति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। घायल में एक आठ साल का बच्चा भी है।
बिहार से राजस्थान जा रहे थे कार सवार
पुलिस जांच में सामने आया है कि शंकर कुमार, अपने भाई सुनील कुमार और परिवार के साथ बिहार से चुरु राजस्थान जा रहे थे। कार चुरु के रहने वाले मोहम्मद शोएव चला रहे थे। कार में शंकर, उनके भाई सुनील कुमार के साथ ही राजीव कुमार, पूजा, परमिता, प्रीति और आठ साल के अयान्श थे। हादसे में शंकर कुमार उनके भाई सुनील कुमार और प्रीति की मौत हो गई।