आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को सरकार ने हटाया. आन स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए गठित की विशेष जांच टीम
केंद्र सरकार ने सीबीएसई को लेकर छिड़े बवाल पर बड़ा स्टेप उठाते हुए बोर्ड के चयेरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है. इसके साघ्थ ही सीबीएसई द्वारा आन स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई है. यह टीम आन स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद, टेंडर प्रक्रिया और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेगी. इस जांच समिति की अध्यक्षता कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की चेयरपर्सन एस राधा चौहान करेंगी. आदेशों में कहा गया है कि समिति की अध्यक्ष एस राधा चौहान आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों और कार्यालयों के अधिकारियों की सहायता भी ले सकेंगी. समिति को सचिवीय सहायता कैपेसिटी बिल्डिंग कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी. जांच समिति को एक महीने में अपनी रिपोर्ट कार्मिक एवं प्रशक्षिण विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.