आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस ने मारा छापा, सजी थी जुए की महफिल, 1.48 लाख कैश और सात लोग पकड़े।
आगरा में होटलों में कमरा बुक कराकर सटटा और जुआ खेला जा रहा है जिससे पुलिस को शक ना हो और होटल में छापेमारी न होने से पकड़े ना जा सकें। एसीपी मयंक तिवारी के अनुसार, होटल ताज रॉयल के कमरा नंबर 302 में छडापा मारा गया। मौके से राजपुर चुंगी निवासी गौरव, उखर्रा निवासी सुशील, कहरई मोड़ निवासी अजीत कुमार, शमसाबाद ब्रहृमस्वरूप, केशव सिंह, बसीर खान और शिवम को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 1.48 लाख रुपये कैश के साथ ही मोबाइल और बाइक जब्त की हैं।