आगरालीक्स…आगरा के बचपन एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के समर कैंप में झूमे बच्चे. डांस, गेम्स, मैजिक शो और मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुआ समापन
बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा तथा इसकी अन्य शाखाओं — बचपन स्कूल, कमला नगर, आगरा एवं बचपन स्कूल, आवास विकास, सिकंदरा, आगरा में आयोजित समर कैंप हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह समर कैंप 24 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें 2 से 6 वर्ष तथा 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। समर कैंप के दौरान बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों को मैकडॉनल्ड्स विजिट भी कराई गई, जहां उन्होंने भरपूर मनोरंजन और आनंद लिया। कैंप में टेबल टेनिस, शतरंज, पजामा पार्टी, मैजिक शो एवं डांस जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों ने प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

