आगरालीक्स…गर्मी से तपा आगरा, दोपहर में आसमान से बरसी आग. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब. आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के भी बन रहे आसार…जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में गर्मी ने लोगों को तपा दिया है. बुधवार को सुबह से ही सूरज की किरणें तेज प्रभाव के साथ निकलीं. दोपहर में धूप का तेज इतना अधिक था कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. मंगलवार शाम को आई आंधी और बारिश से लग रहा था कि बुधवार का दिन गर्मी से राहत भरा होगा लेकिन गर्मी आज और अधिक बढ़ गई. तापमान कल की अपेक्षा करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है. शाम सात बजे तक मौसम में तपिश बरकरार रही.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आंधी, बारिश के साथ ही ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं. प्री मानसून की बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 10/06/26) 42.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/06/26) 26.7
Departure from Normal(oC) -2.6