आगरालीक्स…आगरा से हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु फ्लाइट के रेट में बेतहाशा वृद्धि. एक दिन पहले टिकट बुक कराने पर टिकट के रेट सुनकर छूट रहा पसीना
आगरा से इस समय तीन महानगरों हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नॉनस्टॉप फ्लाइट उपलब्ध हैं. एक दिन पहले ही सरकार ने फ्लाइट के ईंधन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है. ऐसे में कंपनियों ने फ्लाइट का किराया बढ़ा दिया है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से एक दिन पहले की फ्लाइट बुक करने पर किराये में काफी वृद्धि हुई है. मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट का किराया 14 से 18 हजार के बीच है तो वहीं बेंगुलरु के लिए यह किराया 10 हजार के आसपास है.विमान ईंधन 10 प्रतिशत बढ़ा
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू एयरलाइंस के लिए सरकार ने एटीएफ की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है. इसके साथ ही एयरलाइंस को तीन साल तक के लिए ईंधन की दरें स्थिर रखने का विकल्प दिया गया है. इस वृद्धि के बाद एटीएम की कीमत 104.927 रुपये से बढ़कर 115 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से फ्लाइट मिलेगी जो कि हैदराबाद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पहुंच जाएगी.
वहीं आगरा से मुंबई के लिए फ्लाइट का समय दोपहर दो बजकर 35 मिनट से है जो कि मुंबई शाम 4 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से बेंगुलरु के लिए फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर है जो कि बेंगुलरु शाम 6 बजकर 25 मिनट पर पहुंच जाएगी.