आगरालीक्स…आगरा में बिजली घर चौराहे से सवारी को कार में बिठाया. रास्ते में लूटपाट कर गाड़ी से उतारकर फेंका. पुलिस ने चार बदमाशों को किया अरेस्ट…
आगरा में सवारी को कार में बैठाकर उनके साथ लूट करने वाले गैंग के चार शातिरों को पुलिस ने अरेसट किया है. थाना एकता पुलिस ने इन चारों के पास से कार बरामद की है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.7 जून को लूटा था
थाना एकता पुलिस को पीड़ित ने बताया कि 7 जून को वह बिजली घर से अपने घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में खड़ा था, तभी वहां एक वैगनार कार आयी, जिसमें पहले से 03 सवारी थी. वादी अपने घर जाने के लिए कार में बैठ गया. फतेहाबाद रोड़ पर जाम का बहाना कर कार चालक ने कार को शमशाबाद के बाहर वाले रास्ते ली व रजरई के पास कार चालक व उसके साथियों ने वादी का थैला ले छीन लिया व वादी को कार से उतारकर भाग गये. थैले में 2,900 रुपये, आधार कार्ड, मोबाइल फोन व अन्य कागजात थे.
पुलिस ने चार शातिरों को किया अरेस्ट
घटना की जांच व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना एकता पर पुलिस टीम का गठन किया गया. जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज व कार के नम्बर से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों- करन, सौरभ स्वरूप, राम बरन व सौरभ को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर, गुतिला पुल से बगदा पुलिया की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 कार- वैगनार (घटना में प्रयुक्त) व रु0 420/- बरामद किये गये.
अभियुक्त करन ने बताया कि बरामद कार को वह किराये पर चलाता है. 6—7 जून की आधी रात को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कुंडोल जाने के लिए बिजली घर के पास खडे व्यक्ति को उन्होनें योजनाबद्ध तरीके से कार में बैठा लिया व रजरई सवारी उतारने का बहाना लगाकर, सूनसान रास्ते की तरफ ले गये और उन चारों ने मिलकर व्यक्ति से उसका सामान व रुपये छीन लिये.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
- करन सिंह पुत्र राजू निवासी नया बाँस, थाना शमशाबाद जनपद आगरा (हाल पता- मीरा बिहार कहरई थाना एकता आगरा)।
- सौरभ पुत्र मान सिंह निवासी घान सहवास थाना सदर बाजार आगरा (हाल पता- प्रीति विहार . अनाथ आश्रम के सामने कहरई मोड थाना एकता आगरा)
- राम बरन पुत्र स्व0 गीताराम निवासी गड़ाइच, ग्राम पंचायत गढ़ी बिंदपुरा, थाना मनियाँ, धौलपुर राजस्थान (हाल पता- वंशी विहार कॉलोनी खुसाल, कहरई थाना एकता जनपद आगरा)
- सौरभ स्वरुप पुत्र मोतीलाल निवासी सिकंदरपुर महमूद, जनपद फर्रुखाबाद, ग्राम पंचायत गढ़ी बिंदपुरा जिला