आगरालीक्स…आगरा में विश्व नेत्रदान दिवस पर हेल्प आगरा की अपील—भ्रांतियों और धारणाओं को दूर कर नेत्रदान के लिए आगे आएं और किसी के जीवन में उजाला करें…नेत्रदान को लेकर किया जागरूक
विश्व नेत्रदान दिवस पर आज बुधवार को हेल्प आगरा की ओर से नेत्रदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। हेल्प आगरा भवन, मोती कटरा पर आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान के प्रति न सिर्फ लोगों को जागरूक किया गया बल्कि अपील भी की गई कि नेत्रदान को लेकर आगे आएं और किसी के जीवन में उजाला भरें. इस दौरान मृत्योपरांत नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरें और भरवाए गये। नेत्रदान के महत्व के साथ समाज में नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों एवं धारणाओं को दूर किया। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि अग्नि में जलने वाली आखों को बचाकर हम किसी दृष्टीहीन के जीवन में उजाला कर सकते है। नेत्रदान के लिये अपने मिलने जुलने वालों को भी मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करे। महासचिव गौतम सेठ ने कहा कि नेत्रदान के लिए कहीं जाना नहीं पडता। नेत्रदान टीम सूचना पर आपके घर आकर ही काॅर्निया प्राप्त करती है। इस मौक पर उपस्थित मरीज के तीमारादारों तथा सेवारत स्टाफ ने संकल्प लेकर नेत्रदान फार्म भरे। संकल्प पत्र भरने वालों में विष्णु यादव, नमृता यादव, जलज गोयल के नाम शामिल है। संकल्प लेने वालों में अशोक बंसल, नंदकिशोर गोयल, राजीव गुप्ता, डा. मुकुल अग्रवाल, डा. विशाल गुप्ता, सुनील प्रभाकर, मनीष गर्ग, जगवीर सिंह आदि शामिल रहे।