आगरालीक्स…आगरा के रामलीला ग्राउंड में बनी झुग्गी झोंपड़ियों को अल्टीमेटम. मुनादी करके 11 जून तक स्वयं खाली करने की दी चेतावनी नहीं तो होगी बुलडोजर कार्रवाई
आगरा के रामलीला ग्राउंड में अवैध रूप से बनीं झुग्गी झोंपड़ियों को हटाने और जगह को खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है. प्रशासन ने मुनादी कराकर चेतावनी दी है कि 11 जून तक लोग स्वयं इस स्थान को खाली कर दें और कार्रवाई से बचें. प्रशासन ने शहर में अवैध रूप से बनी झुग्गी झोंपड़ियों को हटाने के लिए सख्त रुख अपना लिया है. थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में अवैध रूप से बनी झुग्गी झोंपड़ियों को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम ने मुनादी कराई और लोगों से कहा कि वह स्वयं 11 जून तक इस स्थान को खाली कर दें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर अवैध रूप से झुग्गी झोंपड़ियां बनाई गई हैं, उन्हें हर हाल में हटाया जाएगा. इसके लिए मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. तय समय सीमा पर यदि लोग स्वयं जगह खाली नहीं करते है तो बुलडोजर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.