आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी गई है, 690 ग्राम पंचायतों में 20 लाख मतदाता हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची कलक्ट्रेट, तहसील के साथ ही ब्लॉक और पंचायत घरों पर उपलब्ध है। मतदाता सूची में नाम नहीं है, गलती है तो दाव और आपत्ति कर सकते हैं। एडीएम प्रशासन एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत आजाद भगत सिंह का कहना है कि इस बार जिले में 690 ग्राम पंचायतों में 2004476 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 1093086 और महिला मतदाता 911390 हैं।
विकास खंड, मतदाता
एत्मादपुर और खंदौली, 272264
फतेहाबाद और शमसाबाद, 314299
खेरागढ़ जगनेर, सैंया, 342067
सदर, बरौली अहीर, बिचपुरी, अकोला, 410874
किरावली, अकोला, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, 372760
बाह पिनाहट, जैतपुर कला, 337220