आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे, कारोबारी पिता पुत्र की मौत, एक दर्जन यात्री घायल।
यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुरात रात में आगरा की तरफ से जा रही कार मथुआगे चल रही रोडवेज बस में जा घुसी, हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, हादसे में औरया के रहने वाले परमहंस और उनके बेटे पुष्पेंद्र की मौत हो गई, परमहंस कारोबारी थे।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में यात्री घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे वे पर फिरोजाबाद क्षेत्र में बस खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। 10 यात्री घायल हो गए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।