आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन से नहीं बढ़ रहा आगे. यूपी सहित 19 राज्य बारिश को तरस रहे…
आगरा इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें अपना प्रभाव छोड़ना शुरू कर देती हैं. इधर तापमान लगातार बढ़ रहा है. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार हल्की बूंदाबांदी और हवाएं चल सकती हैं लेकिन भीषण गर्मी का क्रम बरकरार रहेगा. आगामी 25 जून तक आगरा का दिन का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.मानसून को तरस रहे 19 राज्य
इधर मानसून पिछले 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है. 11 दिन हो गए हैं ओर ये आगे नहीं बढ़ रहा है. इससे उत्तर मध्य भारत सहित 17 राज्य बारिश के लिए तरहस रहे हैं. इसका बड़ा कारण एक ही समय पर 5 अलग—अलग सिस्टम एक्टिव होना है. जैसे अरब सागर से तेज नमी वाली हवाएं नहीं आ रहीं और दक्षिण से बादल उत्तर की ओर नहीं बढ़ रहे हैं. 1 से 18 जून के बीच देश में सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे खराब स्थिति गुजरात की है जहां सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है. वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित सात राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/06/26) 40.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/06/26) 27.5
Departure from Normal(oC) -0.5