आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बड़ी कार्रवाई, चार पंचायत सहायकों को किया गया सेवामुक्त, 135 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला पंचायतराज विभाग में जिले में पंचायत सहायकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि अनेक पंचायत सहायक अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं। समीक्षा के उपरांत प्राप्त आख्या एवं संबंधित विकास खंडों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी, आगरा द्वारा आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि समीक्षा में 04 पंचायत सहायकों द्वारा लंबे समय से अपने दायित्वों का निर्वहन न किए जाने एवं कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए। इन प्रस्तावों के आधार पर 4 पंचायत सहायकों को सेवा से हटा दिया गया है। 135 पंचायत सहायकों के विरुद्ध ओएसआर से अर्जित आय ग्राम पंचायत के खाते में जमा न करने, नियमित उपस्थिति दर्ज न करने तथा निर्धारित कार्यों का निष्पादन न करने जैसी गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में समय से पंचायत सचिवालय में उपस्थित न होने वाले एवं ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाने वाले पंचायत सहायकों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अच्छा काम करने वाले पंचायत सहायकों को मिलेगा प्रोत्साहन
पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के माध्यम से सबसे अधिक सेवाएं देने एवं स्वयं से आय अर्जित करने वाले पंचायत सहायक को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। ऐसे पंचायत सहायकों
इन्हें किया गया सेवा मुक्त
- नवीन कुमार, ग्राम पंचायत बलाई
- नीतू, ग्राम पंचायत औंध
- रूबी, ग्राम पंचायत नगला दलेल
- राहुल, ग्राम पंचायत करकौली, विकास खण्ड पिनाहट